अमेरिका में संभावित नस्ली हिंसा का शिकार हुआ सिख प्राध्यापक

न्यूयॉर्क : कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक सिख प्राध्यापक पर लोगों के एक समूह ने कथित रुप से हमला किया। ये लोग उन्हें ‘ओसामा’ और ‘आतंकवादी’ कह कर पुकार रहे थे. पुलिस इस मामले की नस्ली हिंसा के तौर पर जांच कर रही है.‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स’ के प्राध्यापक प्रभजोत सिंह शनिवार रात न्यूयार्क […]
न्यूयॉर्क : कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक सिख प्राध्यापक पर लोगों के एक समूह ने कथित रुप से हमला किया। ये लोग उन्हें ‘ओसामा’ और ‘आतंकवादी’ कह कर पुकार रहे थे. पुलिस इस मामले की नस्ली हिंसा के तौर पर जांच कर रही है.
प्रभजोत के मित्र एवं कोलंबिया विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे सिमरन जीत सिंह ने अपनी एक ऑनलाइन पोस्ट में बताया कि एक बच्चे के पिता प्रभजोत पर कल सड़क पर ‘घातक हमला’ हुआ और उन्हें ‘खून से लथपथ’ अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका जबड़ा टूटने की वजह से मुंह सूजा हुआ था.
अस्पताल में प्रभजोत ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने उनकी लंबी दाढ़ी खींची और उन्हें ‘ओसामा’ और ‘आतंकवादी’ कह कर पुकारते हुए उनकी पिटाई की। वह फुटपाथ पर गिर पड़े और उन लोगों ने उनके चेहरे और सिर पर कई बार घूंसे मारे.
प्रभजोत पर हुए इस हमले के बाद नागरिक अधिकार समूह ‘कॉउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस’ :सीएआईआर: की न्यूयॉर्क शाखा ने राजनीतिक और धार्मिक नेताओं से पूर्वाग्रहों से प्रेरित इन अपराधों के खिलाफ बोलने का आह्वान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










