सिंगापुर हादसे में भारतीय मजदूर की मौत

Published at :23 Sep 2013 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगापुर हादसे में भारतीय मजदूर की मौत

सिंगापुर : सिंगापुर में एक सबवे परियोजना स्थल पर एक पेड़ को गिराने के दौरान एक 36 वर्षीय भारतीय मजदूर की मौत हो गयी.मजदूर एक पेड़ के आसपास की मिट्टी को ढीला करने में लगे थे कि इसी दौरान वह खुदाई करने वाली मशीन पर गिर गया। मशीन के नीचे से भारतीय मजदूर को निकालने […]

विज्ञापन

सिंगापुर : सिंगापुर में एक सबवे परियोजना स्थल पर एक पेड़ को गिराने के दौरान एक 36 वर्षीय भारतीय मजदूर की मौत हो गयी.मजदूर एक पेड़ के आसपास की मिट्टी को ढीला करने में लगे थे कि इसी दौरान वह खुदाई करने वाली मशीन पर गिर गया। मशीन के नीचे से भारतीय मजदूर को निकालने में दो घंटे लगे. गुनासेगरन खुदाई मशीन को चला रहा था.उसे रीढ़ की हड्डी में चोट आयी.

सिंगापुर सिविल डिफेंस फोर्स के अधिकारियों ने एक अन्य खुदाई मशीन का इस्तेमाल कर जमीन को समतल किया और गुनासेगरन को निकालने के पेड़ को कई हिस्सों में काटा। वह 15 साल पहले सिंगापुर आया था.तमिलनाडु के सिरकाली से ताल्लुक रखने वाले गुनासेगरन के परिवार में उसकी पत्नी और छह तथा दो साल की दो बेटियां हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola