मर्केल जीतीं, लेकिन पूर्ण बहुमत नहीं: अधिकारी

Published at :23 Sep 2013 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
मर्केल जीतीं, लेकिन पूर्ण बहुमत नहीं: अधिकारी

बर्लिन : जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के कंजर्वेटिव प्रत्याशी इन चुनावों में पिछले दो दशकों के मुकाबले बहुत अच्छे नतीजों से जीत गए हैं लेकिन शुरुआती आधिकारिक परिणामों के अनुसार वे पूर्ण बहुमत हासिल करने में बहुत कम अंतर से चूक गए. मर्केल की क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन और सहयोगी बावारियन पार्टी ने एक साथ कुल […]

विज्ञापन

बर्लिन : जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के कंजर्वेटिव प्रत्याशी इन चुनावों में पिछले दो दशकों के मुकाबले बहुत अच्छे नतीजों से जीत गए हैं लेकिन शुरुआती आधिकारिक परिणामों के अनुसार वे पूर्ण बहुमत हासिल करने में बहुत कम अंतर से चूक गए.

मर्केल की क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन और सहयोगी बावारियन पार्टी ने एक साथ कुल 41.5 प्रतिशत वोट हासिल किए जबकि मध्य-वाम सोशल डेमोकेट्र्स को 25.7 और ग्रीन्स को 8.4 प्रतिशत वोट मिले.

गठबंधन में मर्केल की सीडीयू की कनिष्ठ सहयोगी और उद्यम-समर्थक फ्री डेमोक्रेट्स पार्टी संसद में एक भी सीट हासिल करने में सफल नहीं हो पाई. पिछले पचास साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब उसे एक भी सीट नहीं मिली है. इस पार्टी को महज 4.8 प्रतिशत ही वोट मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola