पाकिस्तान ने 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कराची : पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर घुसने के आरोप में 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.नौवहन सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता कमांडर मोहम्मद फारुक ने कल यहां बताया ‘‘कई बार चेतावनी देने के बावजूद भारतीय मछुआरे हमारे भूभागीय जल क्षेत्र में बने रहे जिसके बाद उन्हें […]
कराची : पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर घुसने के आरोप में 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.नौवहन सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता कमांडर मोहम्मद फारुक ने कल यहां बताया ‘‘कई बार चेतावनी देने के बावजूद भारतीय मछुआरे हमारे भूभागीय जल क्षेत्र में बने रहे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं जब्त कर ली गइ’.’’
उन्होंने बताया कि भारतीय मछुआरों की नौ नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं.पिछले माह पाकिस्तान ने एक सद्भावना संकेत के तौर पर 8 किशोरों सहित 337 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










