चीन ने आर्थिक गलियारे को लेकर भारत की आपत्तियों को खारिज कर दिया है : नवाज शरीफ
Updated at : 02 Jun 2015 7:36 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि चीन ने पीओके से होकर गुजरने वाले 46 अरब डॉलर के आर्थिक गलियारे की महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर भारत की आपत्तियों को खारिज कर दिया है. इससे एक दिन पहले चीन ने कहा था कि इस परियोजना से किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि चीन ने पीओके से होकर गुजरने वाले 46 अरब डॉलर के आर्थिक गलियारे की महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर भारत की आपत्तियों को खारिज कर दिया है. इससे एक दिन पहले चीन ने कहा था कि इस परियोजना से किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाया जाएगा.
शरीफ ने क्वेटा में सर्वदलीय सम्मेलन में कहा, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि चीन ने आपत्तियों को खारिज कर दिया है. सर्वदलीय बैठक इस इलाके में कुछ दिन पहले आतंकवादियों के हाथों 22 बस यात्रियों की हत्या के बाद क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी.
शरीफ ने कहा कि कुछ लोग चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और भारत ने चीन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि वह खुश है कि पाकिस्तान के तमाम पक्षों ने इस परियोजना पर सहमति जताई.
उन्होंने कहा, मैं पाकिस्तानी नेतृत्व को इसके लिए मुबारकबाद देना चाहता हूं. इस परियोजना की शुरुआत इसी साल अप्रैल में उस वक्त की गई थी जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग पाकिस्तान के दौरे पर आए थे.
इस परियोजना का मकसद पश्चिमी चीन को बलूचिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से जोडना है. इससे अरब सागर के रास्ते पश्चिम एशिया में चीन की पहुंच कायम हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




