जियो का खास प्लान, ₹79 में पूरे महीने उठाएं इस सर्विस का मजा

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :21 Mar 2026 7:47 PM
विज्ञापन
jiohotstar-new-monthly-plan-79-rupees

JioHotstar का नया मासिक प्लान / सिंबॉलिक ai इमेज

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन स्ट्रक्चर बदला है और नया मंथली प्लान आया है. अब मोबाइल यूजर्स सिर्फ ₹79 में एक महीने तक कंटेंट देख सकेंगे. साथ ही, सुपर और प्रीमियम प्लान्स भी मंथली, क्वार्टरली और ऐनुअल ऑप्शंस में मिलेंगे. इससे यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी.

विज्ञापन

OTT प्लैटफॉर्म JioHotstar ने अपने सब्सक्रिप्शन स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है. अब तक कंपनी केवल क्वार्टरली और ऐनुअल प्लान्स ऑफर करती थी, लेकिन अब यूजर्स को मंथली प्लान का विकल्प भी मिलेगा. नये बदलाव के बाद JioHotstar के प्लान्स की शुरुआत ₹79 से होती है, जिससे यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी.

₹79 में मिलेगा मोबाइल प्लान

कंपनी ने बताया कि अब मोबाइल यूजर्स सिर्फ ₹79 खर्च कर एक महीने तक JioHotstar का आनंद ले सकते हैं. वहीं तीन महीने का मोबाइल प्लान ₹149 और ऐनुअल मोबाइल प्लान ₹499 में उपलब्ध होगा.

सुपर और प्रीमियम प्लान्स

  • सुपर प्लान: ₹149 मंथली, ₹349 क्वार्टरली और ₹1099 ऐनुअल
  • प्रीमियम प्लान: ₹299 मंथली, ₹699 क्वार्टरली और ₹2199 ऐनुअल.

तीनों ही प्लान्स में अलग-अलग बेनिफिट्स दिये गए हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं.

क्यों किया गया बदलाव?

JioHotstar का कहना है कि नया स्ट्रक्चर यूजर्स को ज्यादा विकल्प और लचीलापन देगा. अब यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार मंथली, क्वार्टरली या ऐनुअल प्लान चुन सकते हैं. यह कदम कंपनी को ज्यादा सब्सक्राइबर बेस बनाने और प्रतिस्पर्धी OTT मार्केट में मजबूत पकड़ बनाने में मदद करेगा.

कम बजट में एंटरटेनमेंट का तड़का

OTT मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच JioHotstar का ₹79 वाला मंथली प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो कम बजट में एंटरटेनमेंट चाहते हैं. सुपर और प्रीमियम प्लान्स के साथ अब कंपनी ने हर तरह के दर्शकों को ध्यान में रखकर विकल्प दिये हैं.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए परफेक्ट प्रीपेड प्लान्स, Airtel-Vi-Jio दे रहे फ्री JioHotstar

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola