जापान:फुकुशिमा प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप

तोक्यो : जापान के फुकुशिमा प्रांत में आज 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भूगर्भशास्त्रियों ने यह जानकारी दी है. हालांकि सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. भूकंप का केंद्र सतह से 22 किलोमीटर नीचे था. अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र क्षतिग्रस्त फुकुशिमा दाइची परमाणु उर्जा स्टेशन से करीब […]
तोक्यो : जापान के फुकुशिमा प्रांत में आज 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भूगर्भशास्त्रियों ने यह जानकारी दी है. हालांकि सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. भूकंप का केंद्र सतह से 22 किलोमीटर नीचे था.
अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र क्षतिग्रस्त फुकुशिमा दाइची परमाणु उर्जा स्टेशन से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था. यह संयंत्र 2011 के सुनामी में बुरी तरह तबाह हो गया था. भूकंप की तीव्रता 5.8 बताने वाली जापान मिटिरियोलोजिकल एजेंसी ने बताया है कि सुनामी चेतावनी जारी नही की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










