महिलाओं का अभद्र वीडियो बनाने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

Published at :23 May 2015 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं का अभद्र वीडियो बनाने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

सिंगापुर: सार्वजनिक स्थानों पर स्कर्ट पहनी लगभग 60 महिलाओं का अभद्र वीडियो बनाने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति को छह माह की जेल हुई है. नंथा कुमार पालकृष्णन अपने आईफोन 4 को अपने लैपटॉप बैग के अंदर कुछ किताबों के उपर रखकर इसके कैमरे की दिशा इस तरह से रखता था कि महिलाओं को […]

विज्ञापन

सिंगापुर: सार्वजनिक स्थानों पर स्कर्ट पहनी लगभग 60 महिलाओं का अभद्र वीडियो बनाने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति को छह माह की जेल हुई है.

नंथा कुमार पालकृष्णन अपने आईफोन 4 को अपने लैपटॉप बैग के अंदर कुछ किताबों के उपर रखकर इसके कैमरे की दिशा इस तरह से रखता था कि महिलाओं को पता भी नहीं लग पाता था और वीडियो शूट हो जाता था. द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के अनुसार, वह कैमरे को रिकॉर्डिंग मोड में रखकर जिप खुले बैग को नजर बचाकर जमीन पर महिलाओं के पीछे रख देता था.
उसने ये वीडियो बनाने की शुरुआत जून 2013 में इंटरनेट पर ऐसी तस्वीरें देखने के बाद की. उसी वर्ष जुलाई और अगस्त में उसने खरीददारी के मशहूर स्थलों और सबवे स्टेशनों पर महिलाओं को निशाना बनाया.
अल्पकालिक ट्यूटर के रुप में काम करने वाला नंथा 26 अगस्त 2013 को एक शॉपिंग मॉल में पकडा गया. उसे एक पीडित महिला के पुरुष सहकर्मी ने उस समय पकडा, जब वह महिला के पीछे अपने बैग को सेट कर रहा था.नंथा ने माफी मांगी लेकिन उस व्यक्ति ने उसका बैग खोलकर देखा तो उसमें उसका फोन रिकॉर्डिंग करता मिला। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola