भारत के साथ अच्छे पडोसी के रिश्ते चाहते हैं : पाकिस्तान

Updated at : 22 May 2015 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
भारत के साथ अच्छे पडोसी के रिश्ते चाहते हैं : पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज कहा कि वह भारत के साथ अच्छे पडोसी के रिश्ते की नीति पर अमल कर रहा है, हालांकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संवाद की प्रकिया अभी बहाल नहीं हुई है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पाकिस्तान भारत सहित सभी पडोसी देशों के […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज कहा कि वह भारत के साथ अच्छे पडोसी के रिश्ते की नीति पर अमल कर रहा है, हालांकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संवाद की प्रकिया अभी बहाल नहीं हुई है.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पाकिस्तान भारत सहित सभी पडोसी देशों के साथ अच्छे पडोसी के रिश्ते की नीति पर अमल कर रहा है.’’उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक साल के कार्यकाल और पाकिस्तान से संबंधित उनकी नीतियों के बारे में टिप्पणी करने के लिए कहा गया था.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की प्रक्रिया अभी बहाल नहीं हो पाई है. खलीलुल्ला ने कहा कि इस साल मार्च में भारतीय विदेश सचिव की पाकिस्तान यात्रा के दौरान शांति प्रक्रिया का मुद्दा उठाया गया था.
उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के साथ अच्छे पडोसी के रिश्ते की अपनी नीति को जारी रखेंगे.’’ खलीलुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान इस क्षेत्र और दुनिया से आतंकवाद का खात्मा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola