ईरान-इजराइल टेंशन: शांति वार्ता की तैयारी कर रहा पाकिस्तान कहीं बन न जाए पोपट, दो दिनों की छुट्टी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Apr 2026 11:11 AM

विज्ञापन

लेबनान पर इजराइली हमला, इनसाइट में पाक पीएम शहबाज, फोटो पीटीआई

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच घोषित युद्धविराम (Ceasefire) धराशायी होता नजर आ रहा है. ट्रंप द्वारा शांति की घोषणा के तुरंत बाद इजरायल ने लेबनान पर भीषण हमला कर दिया. जिसके बाद ईरान ने फिर से होर्मुज को बंद कर दिया. इधर ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद, 10 अप्रैल को पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता की तैयारियां जोरों पर है.

विज्ञापन

US Iran Ceasefire: पाकिस्तान सरकार ने अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पहले इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कुछ बंद रहेंगे. आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार बनाएं. अब सवाल है कि जब ईरान और इजराइल के बीच फिर से टेंशन शुरू हो गई है, तो पाकिस्तान में शांति वार्ता का क्या महत्व रह गया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को किया खारिज

ईरान के खिलाफ जंग में हीरो बन रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. वेंस ने साफ कर दिया है कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बयान में कहा था कि सीजफायर हर जगह लागू होगा. जिसमें लेबनान भी शामिल है.

इजराइल ने लेबनान में किया एयर स्ट्राइक, 112 लोगों की मौत

सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटों के अंदर इजराइल ने लेबनान पर एयर स्ट्राइक किया. जिसमें 112 लोगों की मौत हो गई और 800 से अधिक लोग घायल हुए. इजराइली हमले के बाद ईरान ने फिर से होर्मुज को बंद कर दिया. इधर अमेरिका ने ईरान से जलमार्ग को फिर से खोलने की मांग की है. लेबनान पर इजराइली हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई से यह संदेह पैदा हो गया है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच हुआ युद्ध-विराम समझौता बरकरार रह पाएगा या नहीं.

ये भी पढ़ें: Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर

लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में

इजरायल के 40 साल के सबसे बड़े हमले में 1500 मौतें: जानें US-ईरान युद्धविराम के बावजूद क्यों जल रहा लेबनान

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola