Google Microsoft से जॉब ऑफर, 1.28 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, BTech कॉलेज में तगड़ा कैंपस प्लेसमेंट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Apr 2026 3:58 PM
IIIT हैदराबाद कैंपस का बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Best BTech College: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की पहचान उनके प्लेसमेंट रिकॉर्ड से होती है. बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां टैलेंटेड स्टूडेंट्स को अपने साथ जोड़ने के लिए करोड़ों के पैकेज ऑफर कर रही हैं. इसी कड़ी में एक नाम IIIT हैदराबाद का जुड़ गया है. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 1 करोड़ 28 लाख का देखा गया है.
Best BTech College: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Hyderabad) में Google और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियों ने छात्रों को जॉब ऑफर दिए हैं. इस बार कैंपस प्लेसमेंट में कई इंटरनेशनल ऑफर ज्यादा आए हैं. यही वजह है कि IIIT हैदराबाद देश के टॉप बीटेक कॉलेज (Best BTech College) की लिस्ट में शामिल हो गया है. आइए कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से देखते है.
Best BTech College: IIIT हैदराबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड
आईआईआईटी हैदराबाद में सेशन 2024-25 के कैंपस प्लेसमेंट में बीटेक कंप्यूटर साइंस का बोलबाला रहा है. BTech कंप्यूटर साइंस ब्रांच में कुल 118 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 117 को जॉब मिल गई. लगभग 99% प्लेसमेंट हुआ. इस ब्रांच का सबसे बड़ा पैकेज 1.28 करोड़ रुपये सालाना रहा, जबकि एवरेज पैकेज करीब 31.98 लाख रुपये रहा.

BTech ECE यानी इलेक्ट्रिकल कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच में 36 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था और 35 को नौकरी मिल गई. यहां 97% प्लेसमेंट रहा. इस ब्रांच का सबसे बड़ा पैकेज 74 लाख रुपये और एवरेज पैकेज लगभग 29.94 लाख रुपये रहा.
MTech CSE में 77 स्टूडेंट्स को मिली जॉब
MTech की बात करें तो यहां भी शानदार प्लेसमेंट देखने को मिला. MTech CSE में 79 छात्रों ने रजिस्टर किया और 77 को जॉब मिली, यानी 98% प्लेसमेंट. इस ब्रांच का सबसे बड़ा पैकेज 74 लाख रुपये रहा और औसत पैकेज करीब 28 लाख रुपये रहा.
CSIS ब्रांच में 29 में से 27 छात्रों को नौकरी मिली और यहां औसत पैकेज करीब 29 लाख रुपये रहा. CASE और PDM में भी अच्छा रिजल्ट देखने को मिला. CASE में औसत पैकेज करीब 6.87 लाख रुपये रहा, जबकि PDM में औसत पैकेज लगभग 19.27 लाख रुपये रहा.
Google Microsoft में मिली जॉब
IIIT हैदराबाद के प्लेसमेंट सेशन में Google और Microsoft जैसी कंपनियों से भी जॉब ऑफर आए हैं. इसके अलावा सॉफ्टवेयर कंपनियों में Tesco, Amazon, Apple, Adobe और Nvidia भी प्लेसमेंट सेशन का हिस्सा रह चुकी हैं. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- iiit.ac.in पर प्लेसमेंट रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IIM को टक्कर देते हैं बिहार के ये 5 MBA कॉलेज, देखें एडमिशन प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










