सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल दिखाएगी रिपोर्ट : संयुक्त राष्ट्र

Updated at :14 Sep 2013 11:55 AM
विज्ञापन
सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल दिखाएगी रिपोर्ट : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून का मानना है कि विश्व संस्था के जांचकर्ताओं की ओर से एक ‘पुख्ता रिपोर्ट’ आएगी जो बताएगी कि 21 अगस्त को सीरिया में हमले में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. लेकिन उन्होंेने ऐसा कुछ नहीं कहा कि इन हमलों के लिए जिम्मेदार कौन है.सीरियाई […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून का मानना है कि विश्व संस्था के जांचकर्ताओं की ओर से एक ‘पुख्ता रिपोर्ट’ आएगी जो बताएगी कि 21 अगस्त को सीरिया में हमले में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. लेकिन उन्होंेने ऐसा कुछ नहीं कहा कि इन हमलों के लिए जिम्मेदार कौन है.सीरियाई सरकार और विद्रोही दमिश्क के उपनगर घोउटा में हुए हमले के लिए एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं. ओबामा प्रशासन ने कहा है कि प्राप्त सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट जाहिर होता है कि इस हमले के पीछे सीरियाई सरकार का हाथ है लेकिन सीरिया के एक मुख्य सहयोगी रुस ने कहा है कि वह अमेरिकी सबूतों से संतुष्ट नहीं है. ओबामा प्रशासन के अनुसार इस हमले में 1,429 लोग मारे गए थे.

संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों को यह पता लगाना है कि क्या रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था? लेकिन संयुक्त राष्ट्र के दो कूटनीतिज्ञों ने कहा कि रिपोर्ट साजिशकर्ताओं की ओर इशारा कर सकती है. उन्होंने कहा कि निरीक्षकों ने हमले से कई नमूने इकट्ठे किए हैं और डॉक्टरों और गवाहों से साक्षात्कार भी किए हैं.मुख्य रासायनिक हथियार निरीक्षक एके सेल्स्ट्रॉम ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि वे इस सप्ताहांत पर न्यूयॉर्क में अपनी रिपोर्ट महासचिव को सौंपेंगे. सेल्स्ट्रॉम के बोलने से कुछ समय पहले ही बान ने अपनी बात कही थी.

बान ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति बशर असद के प्रशासन ने ‘मानवता के खिलाफ कई अपराध किए हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.’’बान के इस निष्कर्ष के रिपोर्ट से जुड़े होने के बारे में पूछे जाने पर संयुक्त राष्ट्र के सह प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार रिपोर्ट अभी तक पूरी नहीं हुई है. ‘‘इसलिए यह संभव नहीं है कि हममें से किसी ने भी रिपोर्ट अभी देखी हो.’’

लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि बान ‘विशेषज्ञों समेत विभिन्न लोगों के संपर्क में बने हुए हैं.महासचिव महिला अंतरराष्ट्रीय फोरम पर बोल रहे थे. उन्हें लगा था कि उनका भाषण और सवालों के जवाब प्रसारित नहीं किए जा रहे हैं लेकिन यूएन टेलीविजन पर यह दिखाया गया.

नीदरलैंड से फोन पर सेल्स्ट्रॉम ने कहा कि वे नहीं जानते कि रिपोर्ट सार्वजनिक रुप से कब जारी की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी हो चुकी है लेकिन इसे कब जारी करना है, यह बात महासचिव पर निर्भर है.’’ बाद में शुक्रवार को हुई बातचीत में सेल्स्ट्रॉम ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट खत्म नहीं की है और उनका मतलब यह था कि जब यह पूरी हो जाएगी तो इस सप्ताहांत में बान को सौंप दी जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola