पैडिंगटन बीयर की आवाज बनेंगे कॉलिन फर्थ

Updated at :14 Sep 2013 11:51 AM
विज्ञापन
पैडिंगटन बीयर की आवाज बनेंगे कॉलिन फर्थ

लॉस एंजिलिस : ‘‘द किंग्स स्पीच’’ के स्टार कॉलिन फर्थ लेखक माइकल बॉन्ड की बच्चों की किताब पर आधारित एक नई फिल्म में पैडिंगटन बीयर नाम के चरित्र की आवाज बनने वाले हैं.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार यह फिल्म बॉन्ड के बाल चरित्र पैडिंगटन बीयर का बड़े पर्दे पर रुपांतरण है जिसमें 53 वर्षीय […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : ‘‘द किंग्स स्पीच’’ के स्टार कॉलिन फर्थ लेखक माइकल बॉन्ड की बच्चों की किताब पर आधारित एक नई फिल्म में पैडिंगटन बीयर नाम के चरित्र की आवाज बनने वाले हैं.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार यह फिल्म बॉन्ड के बाल चरित्र पैडिंगटन बीयर का बड़े पर्दे पर रुपांतरण है जिसमें 53 वर्षीय ऑस्कर विजेता अभिनेता इस टेडी बीयर की आवाज बनेंगे.

यह किताब पेरु के एक जिज्ञासु भालू की कहानी है जो ब्रिटेन की राजधानी में आने के बाद खो जाता है.ब्राउन नाम का परिवार इस भालू को अपने घर ले आता है और पैडिंगटन ट्रेन स्टेशन से लाने के कारण वह लोग उसका नाम पैडिंगटन रख देते हैं.फर्थ ने कहा, ‘‘पैडिंगटन का निर्माण कम्प्यूटर से किया जाएगा और मैं थोड़े पेरुवासियों के लहजे में उसके संवाद बोलूंगा. फिल्म के बाकी सभी चरित्र वास्तविक, जीवित और इंसान होंगे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola