ePaper

पाक ने बस हमले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया

Updated at : 20 May 2015 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
पाक ने बस हमले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया

इस्लामाबाद: कराची शहर में पिछले हफ्ते आईएस आतंकवादियों द्वारा किये गये एक बस हमले में 45 शिया इस्माइली मुस्लिमों को मारे जाने की घटना में कथित रुप से शामिल चार लोगों को आज गिरफ्तार किया गया. सिंध के मुख्यमंत्री कैम अली शाह ने कहा कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी पुष्टि प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: कराची शहर में पिछले हफ्ते आईएस आतंकवादियों द्वारा किये गये एक बस हमले में 45 शिया इस्माइली मुस्लिमों को मारे जाने की घटना में कथित रुप से शामिल चार लोगों को आज गिरफ्तार किया गया.

सिंध के मुख्यमंत्री कैम अली शाह ने कहा कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी पुष्टि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कार्यालय ने भी एक बयान में की है.बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सिंध के मुख्यमंत्री को फोन किया और कानून लागू करने वाली एजेंसियों विशेषकर पुलिस द्वारा सफूरा चौरंगी घटना के लिए जिम्मेदार चार लोगों की गिरफ्तारी की सराहना की.’’पुलिस की वर्दी पहने और कालशनिकोव बंदूक लिये आईएस आतंकवादियों ने कराची शहर में एक बस पर हमला किया तथा 45 शिया इस्माइली मुस्लिमों की सिर पर गोली मार कर हत्या कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola