हाफिज सईद का खास और लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी पाकिस्तान में ढेर, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी.
Sheikh Yousuf Afridi: पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के लिए साल 2026 काल बनकर आया है. लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या ने हाफिज सईद के नेटवर्क को हिला कर रख दिया है. जानिए कैसे अज्ञात हमलावर चुन-चुनकर इन चेहरों को निशाना बना रहे हैं और अब तक कितने ढेर हुए.
Sheikh Yousuf Afridi: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के बड़े कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, यह एक टारगेट किलिंग है जिसमें हमलावरों ने अफरीदी पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे उसे बचने का कोई मौका नहीं मिला.
कौन था शेख यूसुफ अफरीदी?
शेख यूसुफ अफरीदी खैबर पख्तूनख्वा इलाके में लश्कर के लिए काम देखता था. वह इस आतंकी संगठन का एक मुख्य चेहरा था और पूरे इलाके में लश्कर के नेटवर्क को मजबूत करने की जिम्मेदारी उसी के पास थी. रिपोर्ट के अनुसार, अफरीदी मुंबई के 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था. वह लश्कर की रीजनल यूनिट का एक प्रभावशाली नाम था.
BIG NEWS 🚨 Hafiz Saeed's close aide and Top Let terrorist Sheikh Yusuf Afridi shot dead by UNKNOWN MEN in Khyber Pakhtunkhwa.
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) April 26, 2026
As per Media reports, the assailants opened fire repeatedly, giving Afridi no chance to escape or seek cover.
Accused fled from the spot after the… pic.twitter.com/MLHyevqwyi
पुलिस और जांच एजेंसियां अफरीदी की मौत के पीछे के हालातों की जांच कर रही हैं. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे और इस हत्या के पीछे उनका क्या मकसद था.
टारगेट किलिंग का बढ़ता ट्रेंड
पाकिस्तान में बड़े आतंकियों के मारे जाने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है. अधिकारियों के डेटा के मुताबिक, साल 2023 से अब तक लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के कई टॉप आतंकियों को कराची और लाहौर जैसे शहरों में निशाना बनाया गया है. साल 2026 में ही अब तक कम से कम 30 ऐसे आतंकी अज्ञात हमलावरों की गोलियों का शिकार हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान: बोला- हमारा गणित अलग है, 1 के बदले उड़ाएंगे 4 तेल के कुएं
निशाने पर कई बड़े आतंकी
पिछले महीने लाहौर में एक टीवी स्टेशन के बाहर अमीर हमजा पर भी हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया. इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसी तरह, हाफिज सईद का एक और करीबी अबू कतल उर्फ कतल सिंधी भी अज्ञात हमलावरों के हाथों मारा गया था. कतल सिंधी पर 2024 में जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए हमले का लिंक मिला था, जिसमें 9 लोग मारे गए थे.
ये भी पढ़ें: ‘मिनाब 168’ विमान से पुतिन से मिलने रूस पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री, क्या अब रुकेगी मिडल ईस्ट जंग?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




