नेपाल भूकंप कोष का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : कोइराला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2015 7:09 PM (IST)
विज्ञापन

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने आज लोगों को चेतावनी दी कि यदि वे भूकंप राहत कोष का दुरुपयोग करते पाये गए तो कडी कार्रवाई की जाएगी. कोइराला ने कहा, मैं संकट के समय में अवैध लाभ उठाने वालों के खिलाफ सरकारी अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई की इजाजत देने को प्रतिबद्ध हूं. उन्होंने […]
विज्ञापन
काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने आज लोगों को चेतावनी दी कि यदि वे भूकंप राहत कोष का दुरुपयोग करते पाये गए तो कडी कार्रवाई की जाएगी.
कोइराला ने कहा, मैं संकट के समय में अवैध लाभ उठाने वालों के खिलाफ सरकारी अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई की इजाजत देने को प्रतिबद्ध हूं. उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे सरकार को राहत सहायता के दुरुपयोग, काला बाजारी और जमाखोरी के बारे में जानकारी दें ताकि ऐसा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके.
नेपाल में 25 अप्रैल को जबर्दस्त भूकंप के बाद बडे पैमाने पर पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्य हो रहा है. उस भूकंप में बडी संख्या में इमारतें धराशायी हो गई थीं, बिजली के खंभे और पेड़ उखड गए थे और करीब नौ हजार लोग मारे गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




