ePaper

लग्जमबर्ग के पीएम ने अपने गे पार्टनर से की शादी

Updated at : 16 May 2015 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
लग्जमबर्ग के पीएम ने अपने गे पार्टनर से की शादी

लग्जमबर्ग : प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल ने अपने समलैंगिक पार्टनर गॉथर डेस्टेनी से शादी कर ली. जेवियर यूपोपीय यूनियन के पहले प्रतिनिधि बन गये हैं, जिन्होंने समलैंगिक शादी की. इस शादी में तकरीबन 100 से ज्यादा मेहमान मौजूद थे, जो इस शादी के गवाह बने. इस शादी के विषय में बात करते हुए जेवियर ने कहा […]

विज्ञापन

लग्जमबर्ग : प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल ने अपने समलैंगिक पार्टनर गॉथर डेस्टेनी से शादी कर ली. जेवियर यूपोपीय यूनियन के पहले प्रतिनिधि बन गये हैं, जिन्होंने समलैंगिक शादी की. इस शादी में तकरीबन 100 से ज्यादा मेहमान मौजूद थे, जो इस शादी के गवाह बने.

इस शादी के विषय में बात करते हुए जेवियर ने कहा मैंने कभी अपने संबंधों को छिपाने की कोशिश नहीं की. मैं इस पर खुलकर बात करता रहा. एक राजनेता होने के नाते मेरी कई जिम्मेदारियां है. मैं जितना ईमानदार लोगों के प्रति हूं उतना ही ईमानदार अपने रिश्ते को लेकर भी हूं.
आइसलैंड के प्रधानमंत्री जोहाना ने भी समलैंगिक विवाह किया है. इसके बाद जेवियर दूसरे नेता हैं, जिन्होंने समलैंगिक विवाह किया. लग्जमबर्ग की पार्लियामेंट ने जून 2014 में समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी, जिसके बाद इस रिश्ते पर मुहर लग गयी. बेटेल ने दिसंबर 2013 में जीन क्लॉड जंकर की जगह देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola