मोदी ने काबुल हमले पर अफगान राष्ट्रपति गनी को किया फोन, तालिबान के निशाने पर थे भारतीय राजदूत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2015 1:48 PM (IST)
विज्ञापन

शियान / काबुल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और काबुल में एक गेस्टहाउस पर हुए हमले में लोगों के मारे जाने पर संवेदना जतायी. इस हमले में चार भारतीय और एक अमेरिकी नागरिक मारा गया है. तीन दिवसीय चीन यात्रा पर आज सुबह शियान पहुंचे मोदी […]
विज्ञापन
शियान / काबुल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और काबुल में एक गेस्टहाउस पर हुए हमले में लोगों के मारे जाने पर संवेदना जतायी. इस हमले में चार भारतीय और एक अमेरिकी नागरिक मारा गया है.
तीन दिवसीय चीन यात्रा पर आज सुबह शियान पहुंचे मोदी ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और काबुल हमले में लोगों के मारे जाने पर संवेदना जतायी. आतंकवाद से लडाई में हम साथ हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल में हुए हमले में भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर दुख जाहिर किया है.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान बंदूकधारियों ने पार्क पैलेस गेस्ट हाउस को निशाना बनाया और इस हमले में चार भारतीय तथा एक अमेरिकी नागरिक मारा गया. बंदूकधारियों ने यह सोच कर गेस्ट हाउस पर हमला किया था कि अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत अमर सिन्हा परिसर के भीतर हैं. विदेशी नागरिकों के बीच यह गेस्ट हाउस काफी लोकप्रिय है.
तीन बंदूकधारियों ने बीती रात काबुल शहर के कोलाला पुश्ता इलाके में स्थित गेस्ट हाउस पर रात करीब नौ बजे हमला किया. बंदूकधारियों के गेस्ट हाउस में घुसने के कुछ ही देर बाद विशेष बलों सहित अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी और साथ ही गेस्ट हाउस के भीतर फंसे लोगों को निकालना शुरु कर दिया. करीब सात घंटे चली और आज तडके समाप्त हुई इस कार्रवाई में तीनों हमलावर मारे गए.
इस समय चीन की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति गनी से बात की. तीन दिवसीय चीन यात्रा पर आज सुबह शियान पहुंचे मोदी ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और काबुल हमले में लोगों के मारे जाने पर संवेदना जतायी. आतंकवाद से लडाई में हम एक हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल में हमले में भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर दुख जताया.
तीन बंदूकधारियों ने गेस्टहाउस पर हमला बोला और गोलीबारी शुरु कर दी. विशेष बलों समेत अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई शुरु की. हमला और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई करीब सात घंटे तक चली और आज तडके समाप्त हुई इस कार्रवाई में सभी हमलावर मारे गए. तालिबान ने गेस्ट हाउस पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है जहां एक संगीत समारोह का आयोजन होना था.
आतंकवादियों ने एक बयान में कहा, हमले की योजना बहुत सावधानी से बनायी गयी थी जिसमें महत्वपूर्ण लोग और अमेरिकी शामिल हो रहे थे. हमले के समय संगीत समारोह शुरु ही होने वाला था और इसमें तुर्की , भारतीय और अफगानी नागरिक शामिल होने वाले थे. एक अफगान सुरक्षा अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी गयी है. काबुल पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान रहीमी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गेस्टहाउस के भीतर से 54 लोगों को बचाया.
भारतीय राजदूत सिन्हा ने इससे पहले ट्वीट किया था, काबुल गेस्ट हाउस हमले में दुर्भाग्यपूर्ण रुप से अन्य लोगों के साथ कुछ भारतीय भी मारे गए हैं. काबुल में अमेरिकी दूतावास ने हमले में एक अमेरिकी नागरिक के मारे जाने की पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




