विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर 11 साल बाद हुई भारत-चीन वार्ता

Updated at :11 Sep 2013 11:36 PM
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर 11 साल बाद हुई भारत-चीन वार्ता

बीजिंग: भारत और चीन ने 11 साल के अंतराल के बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर वार्ता की और भूकंप पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, पारंपरिक चिकित्सा तथा जलवायु परिवर्तन को लेकर सहयोग बढाने पर सहमत हुए. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डाक्टर तिरुमलाचारी रामासामी के नेतृत्व में शीर्ष भारतीय वैज्ञानिकों के प्रतिनिधिमंडल ने विज्ञान प्रौद्योगिकी […]

विज्ञापन

बीजिंग: भारत और चीन ने 11 साल के अंतराल के बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर वार्ता की और भूकंप पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, पारंपरिक चिकित्सा तथा जलवायु परिवर्तन को लेकर सहयोग बढाने पर सहमत हुए.

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डाक्टर तिरुमलाचारी रामासामी के नेतृत्व में शीर्ष भारतीय वैज्ञानिकों के प्रतिनिधिमंडल ने विज्ञान प्रौद्योगिकी उपमंत्री काओ जियानलिन के नेतृत्व वाले चीनी दल के साथ छठी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बैठक में चर्चा की.

अधिकारियों ने पीटीआई से कहा कि बीते दो दिन में हुई बातचीत में भूकंप पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, खगोलशास्त्र, पारंपरिक चिकित्सा और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola