अमेरिकी सांसद भारत में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर चिंतित

Updated at :11 Sep 2013 1:02 PM
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद भारत में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर चिंतित

वाशिंगटन : भारत में बढ़ती कन्या भ्रूण हत्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए अमेरिकी सांसदों और विशेषज्ञों ने अमेरिकी सरकार से ऐसे घिनौने और नृशंस कृत्य पर रोक लगाने और बालिकाओं तथा महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने में भूमिका निभाने को कहा है. ‘‘भारत की लापता लड़कियां’’ विषय पर कांग्रेस में एक चर्चा के दौरान […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत में बढ़ती कन्या भ्रूण हत्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए अमेरिकी सांसदों और विशेषज्ञों ने अमेरिकी सरकार से ऐसे घिनौने और नृशंस कृत्य पर रोक लगाने और बालिकाओं तथा महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने में भूमिका निभाने को कहा है.

‘‘भारत की लापता लड़कियां’’ विषय पर कांग्रेस में एक चर्चा के दौरान सांसदों और विशेषज्ञों ने भारत से अपने नियमों को कड़ाई से लागू करने को कहा है. कई सांसदों और विशेषज्ञों का मानना था कि इन कन्या भ्रूण हत्याओं के लिए ‘‘पेचीदा सामाजिक आर्थिक ढांचा और सांस्कृतिक कारक’’ जिम्मेदार हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में जागरुकता फैलाए जाने का भी आह्वान किया.

भारतीय अमेरिकी सांसद ऐमी बेरा ने चर्चा के दौरान कहा, ‘‘ यहां एक पेचीदा सामाजिक आर्थिक मकड़जाल और सांस्कृतिक कारक जिम्मेदार हैं जिसकी परिणति बालिकाओं के खिलाफ भेदभाव के रुप में होती है. जैसा कि आप जानते हैं , अध्यक्ष ने ऐसे कुछ कारकों की पहचान की है. इनके कारण लैंगिक चयन की प्रक्रिया शुरु होती है. इसलिए हमें मूल कारकों का समाधान किए जाने की जरुरत है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस समस्या के दीर्घकालिक समाधान और वास्तविक बदलाव का एकमात्र तरीका यही है कि समुदाय के स्तर पर एक अभियान चलाया जाए जो लोगों के रवैये और सांस्कृतिक रीति रिवाजों में बदलाव लाए जो महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ इस पूर्वाग्रह को बढ़ावा देते हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola