सीरिया संकट:अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस रुसी योजना पर विचार करने को सहमत

वाशिंगटन : अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया संकट को हल करने के लिए रुस की ओर पेश की गई उस योजना पर सहमति जताई है जिसमें कहा गया है कि सीरियाई रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में लिया जाए. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की फ्रांस के अपने समकक्ष फ्रांसवा ओलोंद तथा ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड […]
वाशिंगटन : अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया संकट को हल करने के लिए रुस की ओर पेश की गई उस योजना पर सहमति जताई है जिसमें कहा गया है कि सीरियाई रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में लिया जाए. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की फ्रांस के अपने समकक्ष फ्रांसवा ओलोंद तथा ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ हुई बातचीत के बाद इस पर सहमति बनी.
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इन नेताओं ने मिलकर काम करने तथा रुस एवं चीन के साथ विचार विमर्श करने पर सहमति जताई है ताकि रुसी प्रस्ताव की व्यवहारिकता पर गंभीरता से विचार किया जा सके.’’ उधर, सीरियाई विदेश मंत्री वालिद अल मुअल्लम ने कहा कि उनका देश रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध से संबंधित संधि करना चाहता है तथा वह अपने हथियारों की जांच के लिए दूसरे देशों एवं संयुक्त राष्ट्र को इजाजत देने के लिए तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










