पाक ने फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू : संघर्ष विराम का फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में दो अग्रिम चौकियों पर छिटपुट गोलीबारी की जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की.रक्षा प्रवक्ता एसएन आचार्य ने आज कहा, ‘‘पूंछ जिले में कल रात नियंत्रण रेखा के पास दो सब-सेक्टरों में भारतीय अग्रिम चौकियों पर […]
जम्मू : संघर्ष विराम का फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में दो अग्रिम चौकियों पर छिटपुट गोलीबारी की जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की.रक्षा प्रवक्ता एसएन आचार्य ने आज कहा, ‘‘पूंछ जिले में कल रात नियंत्रण रेखा के पास दो सब-सेक्टरों में भारतीय अग्रिम चौकियों पर छिटपुट गोलीबारी शुरु हुई.’’पाकिस्तानी सैनिकों ने गमधीर और मेंधार सब सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास क्रमश: रात नौ बजकर 15 मिनट और साढ़े दस बजे गोलीबारी शुरु कर दी.
प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सुरक्षाबलों ने उचित जवाब दिया. इलाके में अंतिम खबर मिलने तक गोलीबारी जारी थी. किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है.
पाकिस्तनी सैनिकों ने 1 जनवरी के बाद से 90 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. अगस्त में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों, रिहाइशी इलाकों और गश्ती दलों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में छह जवान मारे गए जबकि 13 घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










