पाकिस्तान तालिबान ने शांति वार्ता की पेशकश का स्वागत किया

इस्लामाबाद : प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने उसके साथ तथा अन्य आतंकवादी समूहों के साथ वार्ता करने के राजनीतिक दलों के फैसले का स्वागत करते हुए इसे एक ‘‘शुभ संकेत’’ बताया है.टीटीपी के प्रवक्ता शाहिदुल्लाह शाहिद ने सतर्कतापूर्ण तरीके से एपीसी के प्रस्ताव का स्वागत किया और कहा कि सरकार द्वारा अपनी आगे की […]
इस्लामाबाद : प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने उसके साथ तथा अन्य आतंकवादी समूहों के साथ वार्ता करने के राजनीतिक दलों के फैसले का स्वागत करते हुए इसे एक ‘‘शुभ संकेत’’ बताया है.टीटीपी के प्रवक्ता शाहिदुल्लाह शाहिद ने सतर्कतापूर्ण तरीके से एपीसी के प्रस्ताव का स्वागत किया और कहा कि सरकार द्वारा अपनी आगे की रणनीति घोषित किए जाने के बाद तालिबान ‘‘सार्थक वार्ता’’ में शामिल होने के इच्छुक होंगे.
स्थानीय मीडिया ने उनके हवाले से लिखा है, ‘‘ हम एपीसी द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव का स्वागत करते हैं और हमारा जवाब सकारात्मक रहेगा। हम इसे शुभ संकेत मानते हैं.’’ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा कल आहूत सर्वदलीय बैठक ‘‘आल पार्टी कांफ्रेंस’’ में आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए सभी पक्षों से वार्ता करने की सरकार की योजना का मजबूती से समर्थन किया गया था.
एपीसी द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘ हम प्रधानमंत्री द्वारा इस संबंध में किए गए प्रयासों में पूर्ण विश्वास जाहिर करते हैं और संघ सरकार से सभी पक्षों से वार्ता की शुरुआत करने का आह्वान करते हैं. और इस मकसद के लिए हम उसे उन सभी जरुरी कदमों को उठाने के लिए अधिकृत करते हैं जिन्हें वह जरुरी समङो , जिनमें मध्यस्थों की पहचान और उचित व्यवस्था विकसित करना भी शामिल है.’’
टीटीपी के राजनीतिक आयोग के सदस्य अहसानुल्लाह अहसान ने कहा, ‘‘ एपीसी बयान में सभी पक्षों का सर्वसम्मत रुख एक सकारात्मक संकेत है लेकिन सरकार को और अधिक ईमानदारीपूर्ण कदम उठाने होंगे.’’ कल की बैठक की अध्यक्षता शरीफ ने की थी और इसमें सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भाग लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










