पापुआ न्यू गिनी में फिर से भूकंप के 7.4 तीव्रता के झटके

Published at :07 May 2015 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
पापुआ न्यू गिनी में फिर से भूकंप के 7.4 तीव्रता के झटके

सिडनी: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल में 7.4 के तीव्रता से आयी इस भूकंप से हल्के सुनामी के खतरे पैदा हो गयी. इस भूकंप की वजह से वहां के इमारतों को भी क्षति पहुंची. भूकंप कल दिन के 11:44 बजे आयी. भूकंप की उत्पति कोकोपो से 139 […]

विज्ञापन

सिडनी: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल में 7.4 के तीव्रता से आयी इस भूकंप से हल्के सुनामी के खतरे पैदा हो गयी. इस भूकंप की वजह से वहां के इमारतों को भी क्षति पहुंची.

भूकंप कल दिन के 11:44 बजे आयी. भूकंप की उत्पति कोकोपो से 139 किमी दूर दक्षिण के 40-50 किमी गहराई में है. पिछले दो दिन में यह भूकंप का दूसरा झटका है.पापुआ न्यू गिनी समुद्र का एक द्वीप है. इस इलाके में आये भूकंप से सुनामी की लहरें भी पैदा हो गयी. संयुक्त राज्य अमेरिका के जियोलोजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 7.4 मापी है. यह द्वीप आस्ट्रेलिया के नजदीक है.
गौरतलब है कि इससे पहले नेपाल में भूकंप आया था जिसमे हजारों जानें गई थी. विशेषज्ञों की मानें तो हिमालय के नीचे चल रही उथल-पुथल के कारण 2015 तक ना केवल हिमालय के आसपास के क्षेत्रों में बल्कि पूरी दुनिया में बड़े भूकंप का खतरा है. अभी तीन दिन पहले भी पापुआ के न्‍यू गिनी शहर में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे.
उन झटकों से कोई जान-माल की क्षति तो नहीं हुई थी लेकिन विशेषज्ञों ने प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जरुरी जारी की थी. पिछली बार के भूकंप को रिक्‍टर स्‍केल पर 7 अंक मापा गया था. लेकिन आज आये भूकंप के बाद मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी तो जारी नहीं की है लेकिन भूकंप से कुछ नुकसान की पुष्टि जरुरी की जा रही है. हालांकि गिनी और उसके आसपास के इलाकों में हमेशा छोटे-मोटे झटके आते रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola