यमन में हो रहा अमेरिका से मिले क्लस्टर बमों का प्रयोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2015 11:06 AM (IST)
विज्ञापन

दुबई : मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा है कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन अपने वायु अभियानों में अमेरिका से मिले क्लस्टर बम का इस्तेमाल कर रहा है और चेताया है कि ये बम असैन्य नागरिकों के लिए दीर्घकालीन खतरे का सबब हो सकते हैं. व्यापक स्तर पर प्रतिबंधित इन बमों में […]
विज्ञापन
दुबई : मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा है कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन अपने वायु अभियानों में अमेरिका से मिले क्लस्टर बम का इस्तेमाल कर रहा है और चेताया है कि ये बम असैन्य नागरिकों के लिए दीर्घकालीन खतरे का सबब हो सकते हैं.
व्यापक स्तर पर प्रतिबंधित इन बमों में दर्जनों छोटे बम होते हैं, जो कई बार फटते नहीं हैं. इस तरह ये छोटे बम असल में बारुदी सुरंग का रुप ले लेते हैं जो इन्हें गिराए जाने के लंबे समय के बाद किसी की मौत या अपंग होने की वजह बन सकते हैं. अमेरिका ने क्लस्टर बमों की बिक्री का बचाव करते हुए कहा है कि इनके लिए कठोर शर्तों का पालन किया जाता है.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया, ‘‘इन क्लस्टर बमों को प्राप्त करने वालों को यह वादा करना होता है कि इनका इस्तेमाल स्पष्ट तौर पर परिभाषित सैन्य लक्ष्यों पर ही किया जाएगा और ऐसे किसी क्षेत्र में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जहां असैन्य के मौजूद होने की जानकारी हो या जिन क्षेत्रों में असैन्य नागरिक आम तौर पर रहते हों.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




