संयुक्त राष्ट्र ने भारत को लखवी के रिहाई मुद्दे को उठाने का दिया आश्वासन

Published at :03 May 2015 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने भारत को लखवी के रिहाई मुद्दे को उठाने का दिया आश्वासन

संयुक्त राष्ट्रः लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी की पाकिस्तान की जेल से रिहाई वैश्विक संस्था के प्रावधानों का उल्लंघन है, इस पर भारत के चिंता जताए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) समिति ने अपनी अगली बैठक में मुंबई हमला के मास्टरमाइंड के मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्रः लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी की पाकिस्तान की जेल से रिहाई वैश्विक संस्था के प्रावधानों का उल्लंघन है, इस पर भारत के चिंता जताए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) समिति ने अपनी अगली बैठक में मुंबई हमला के मास्टरमाइंड के मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत अशोक मुखर्जी ने यूएनएससी अलकायदा प्रतिबंध समिति के दूत जिम मैकले को पत्र लिखकर लखवी की रिहाई पर चिंता जताई और कहा कि यह अलकायदा और उससे जुडे संगठनों के प्रति समिति की ओर से जाहिर की गई चिंताओं के प्रावधानों का उल्लंघन है.

भारत ने यह भी जिक्र किया कि आतंकवादी सूची में नाम दर्ज होने के कारण आतंकी लखवी न तो रकम प्राप्त कर सकता है और न ही अपनी संपत्ति किसी को दे सकता है तथा उसकी वित्तीय परिसंपत्तियों पर रोक लगा दी जाएगी। आतंकवादी सूची में नाम दर्ज होने के बाद से लखवी के लिए भेजी गई जमानत राशि भी प्रतिबंध समिति के प्रावधानों का उल्लंघन है.

सूत्रों ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया कि भारत की चिंताओं पर गौर करते हुए मैकले ने भारत की ओर से मिले पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया है कि समिति की अगली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी.

समिति की अगली बैठक अगले कुछ दिनों में होनी निर्धारित की गई है. आतंकी सूची में नाम दर्ज होने के कारण लखवी की संपत्ति पर रोक, उसकी यात्र पर प्रतिबंध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola