आतंकी संगठन ISIS का सरगना अबू बकर अल-बगदादी हवाई हमले में घायल

बगदादः खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) का सरगना आतंकी अबू बकर अल-बगदादी के पश्चिमी इराक में हवाई हमले में बुरी तरह घायल होने की खबर है. समाचार पत्र ‘गार्जियन’ ने सूत्रों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में बगदागी के घायल होने का दावा किया है. मार्च में अमेरिका की अगुवाई में यहां जो हवाई […]
बगदादः खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) का सरगना आतंकी अबू बकर अल-बगदादी के पश्चिमी इराक में हवाई हमले में बुरी तरह घायल होने की खबर है. समाचार पत्र ‘गार्जियन’ ने सूत्रों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में बगदागी के घायल होने का दावा किया है.
मार्च में अमेरिका की अगुवाई में यहां जो हवाई हमला किया गया, उसमें बगदादी को गंभीर चोटें आई थी. पहले यह चोट बगदादी के लिए जानलेवा साबित हो रही थी लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसकी सेहत में सुधार देखा गया है.
ऐसा बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल होने के चलते बगदादी अपने गुट की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा है.गौरतलब है कि इसके पहले भी मीडिया में दो बार गत नवंबर और दिसंबर माह में रिपोर्टें आई थीं कि बगदादी घायल हो गया है लेकिन ये दोनों रिपोर्टें गलत साबित हुयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




