ब्रिटिश संसद ने सीरिया में सैन्य कार्रवाई संबंधित प्रस्ताव खारिज किया

Updated at :30 Aug 2013 12:01 PM
विज्ञापन
ब्रिटिश संसद ने सीरिया में सैन्य कार्रवाई संबंधित प्रस्ताव खारिज किया

लंदन : ब्रिटेन की संसद ने प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के इरादों पर पानी फेरते हुए सीरिया में सैन्य कार्रवाई से संबंधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया.सीरिया शासन द्वारा रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल को लेकर यह प्रस्ताव लाया गया था. हाउस ऑफ कॉमन्स में सरकार को 13 मतों के अंतर से शिकस्त खानी पड़ी. चौंकाने […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन की संसद ने प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के इरादों पर पानी फेरते हुए सीरिया में सैन्य कार्रवाई से संबंधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया.सीरिया शासन द्वारा रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल को लेकर यह प्रस्ताव लाया गया था. हाउस ऑफ कॉमन्स में सरकार को 13 मतों के अंतर से शिकस्त खानी पड़ी.

चौंकाने वाले नतीजे आने के बाद कैमरन ने सांसदों से कहा, ‘‘यह बात मेरे लिए स्पष्ट है कि ब्रिटेन के लोगों की सोच को प्रतिबिंबित करते हुए ब्रिटिश संसद, ब्रिटेन की तरफ से सैन्य कार्रवाई नहीं चाहती.’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझ गया और सरकार इसी के अनुसार काम करेगी.’’ कैमरन की हार से इस बात की संभावना बढ़ गयी है कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार के खिलाफ अमेरिका अकेले कार्रवाई कर सकता है. अमेरिका पिछले हफ्ते दमिश्क के उपनगरीय इलाके में हुए जहरीली गैस के हमले के लिए असद शासन को जिम्मेदार बता रहा है. माना जाता है कि इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए.

कैमरन के डाउनिंग स्टरीट कार्यालय के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘ब्रिटेन किसी भी सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं होगा.’’हाउस ऑफ कॉमन्स में सात घंटे तक चली जोरदार बहस में सीरिया में सैन्य कार्रवाई को लेकर सांसदों की सोच में अंतर दिखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola