पीओके से लगी सीमा में वायु सैन्य अभ्यास करेंगे चीन और पाक

बीजिंग : चीन और पाकिस्तान की वायुसेना अगले सप्ताह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लगे चीनी क्षेत्र में साझा अभ्यास करेंगे.चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता यांग युजून ने आज कहा कि साझा वायुसैन्य अभ्यास दो से 22 सितंबर के बीच चीन के जिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में किया जाएगा. इस अभ्यास का शाहीन-2 […]
बीजिंग : चीन और पाकिस्तान की वायुसेना अगले सप्ताह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लगे चीनी क्षेत्र में साझा अभ्यास करेंगे.चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता यांग युजून ने आज कहा कि साझा वायुसैन्य अभ्यास दो से 22 सितंबर के बीच चीन के जिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में किया जाएगा.
इस अभ्यास का शाहीन-2 नाम दिया गया है. शाहीन-1 नामक सैन्य अभ्यास मार्च, 2011 में पाकिस्तान में किया गया था. एशिया के ये दोनों निकट सहयोगी नवंबर में होने वाले भारत-चीन सैन्य अभ्यास से पहले वायुसैन्य अभ्यास कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










