भारत को रूस से मिलेंगे लड़ाकू विमान

मास्को : भारत को जल्द ही रूस 4 ++ जेनरेशन श्रेणी के छह लड़ाकू विमान सौंपेगा. आधुनिक तकनकों से लैस छह लड़ाकू विमान भारत को मिलेंगे. मिग ने 2010 में भारत से 1.5 बिलियन डॉलर का करार किया था जिसके तहत उसे 29 मिग-29के-केयुबी लड़ाकू विमान देने हैं. मिग के महानिदेशक सर्गेई कोरोत्कोव ने एमएकेएस […]
मास्को : भारत को जल्द ही रूस 4 ++ जेनरेशन श्रेणी के छह लड़ाकू विमान सौंपेगा. आधुनिक तकनकों से लैस छह लड़ाकू विमान भारत को मिलेंगे. मिग ने 2010 में भारत से 1.5 बिलियन डॉलर का करार किया था जिसके तहत उसे 29 मिग-29के-केयुबी लड़ाकू विमान देने हैं.
मिग के महानिदेशक सर्गेई कोरोत्कोव ने एमएकेएस एयर शो के दौरान इसबात की जानकारी देते हुए कहा कि अनुबंध के अनुसार भारत को वर्ष 2015 तक 29 विमान दिए जाने हैं. पिछले साल हमने भारत को चार विमान सौंपे थे. इस साल हमने एक विमान और चार लड़ाकू विमान भारत को सौंपे हैं. रूस द्वारा सौंपे जा रहे इन छह विमानों से भारतीय वायु सेना की ताकत और बढ़ जाएगी.
नई दिल्ली और रसियन एयरक्राफ्ट कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन के बीच इस तरह का यह दूसरा अनुबंध है. पहला अनुबंध 2004 में हुआ था, जिसके अंतर्गत 16 मिग-29 लड़ाकू विमान सौंपने की बात थी. यह करार 2011 में जाकर पूरा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










