ओसामा का पता लगाने वाले डॉक्टर के खिलाफ होगी सुनवाई

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने तक सीआईए के पहुंचने में मददगार रहे डॉक्टर शकील अफरीदी को मिली 33 साल की सजा को पलट दिया गया है और अब उसके खिलाफ नए सिरे से सुनवाई होगी. फ्रंटियर क्राइम रेगुलेशन कमिश्नर साहिबजादा मोहम्मद अनीस ने आज आदेश दिया कि पिछले साल अफरीदी को […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने तक सीआईए के पहुंचने में मददगार रहे डॉक्टर शकील अफरीदी को मिली 33 साल की सजा को पलट दिया गया है और अब उसके खिलाफ नए सिरे से सुनवाई होगी.
फ्रंटियर क्राइम रेगुलेशन कमिश्नर साहिबजादा मोहम्मद अनीस ने आज आदेश दिया कि पिछले साल अफरीदी को सजा सुनाने वाला कबायली इलाके का एक न्यायाधीश अपने अधिकार क्षेत्र को पार कर गया था.
अफरीदी को पिछले साल 24 मई को प्रतिबंधित संगठन लश्कर–ए–इस्लामी की मदद करने के मामले में 33 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. यह फैसला उस सहायक राजनीतिक एजेंट द्वारा किया गया था जिसे न्यायिक अधिकार हासिल था.
अफरीदी पर सीआईए की ओर से ऐबटाबाद में फर्जी टीकाकरण अभियान चलाने का आरोप भी है. इस फर्जी टीकाकरण अभियान का मकसद अलकायदा सरगना ओसामा तक पहुंचना था. मई, 2011 में अमेरिकी की सैन्य कार्रवाई में ओसामा मारा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










