अब पाक में भी आरटीआई जैसा कानून

Updated at :29 Aug 2013 5:19 PM
विज्ञापन
अब पाक में भी आरटीआई जैसा कानून

इस्लामाबाद : पाकिस्तान जल्द ही भारत के सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) की तर्ज पर अपने यहां सीनेट में ‘सूचना की आजादी कानून’ संबंधित विधेयक सीनेट में पेश करेगा. सूचना एवं प्रसारण मामले की सीनेट समिति ने कल इस विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी.समिति ने आठ महीने के विचार विमर्श के बाद इस मसौदे […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान जल्द ही भारत के सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) की तर्ज पर अपने यहां सीनेट में ‘सूचना की आजादी कानून’ संबंधित विधेयक सीनेट में पेश करेगा. सूचना एवं प्रसारण मामले की सीनेट समिति ने कल इस विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी.समिति ने आठ महीने के विचार विमर्श के बाद इस मसौदे को स्वीकृति दी. एक समाचार पत्र के अनुसार इस विधेयक से रक्षा से संबंधित इकाइयों को दूर रखा गया है. राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर की अध्यक्षता वाली एक उप समिति की ओर से की गई सिफारिशों के आधार पर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने विधेयक तैयार किया.

यह फैसला किया गया है कि समिति के प्रमुख कामिल अली आगा इस विधेयक को जल्द ही सीनेट में पेश करेंगे. इस प्रस्तावित कानून के तहत सूचना हासिल करने के प्रावधानों के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola