अगर रासायनिक हमलों का आदेश नहीं दिया तब भी जिम्मेदार हैं असद : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने अगर हमले का आदेश नहीं भी दिया हो, तब भी 21 अगस्त को दमिश्क के पास रासायनिक हमले में हुई सैकड़ों लोगों की मौत के लिए उन्हें ही जिम्मेदार माना जाएगा. अमेरिकी विदेश मंत्रलय की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने संवाददाताओं […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने अगर हमले का आदेश नहीं भी दिया हो, तब भी 21 अगस्त को दमिश्क के पास रासायनिक हमले में हुई सैकड़ों लोगों की मौत के लिए उन्हें ही जिम्मेदार माना जाएगा.
अमेरिकी विदेश मंत्रलय की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम राष्ट्रपति असद को उनके शासन द्वारा नागरिकों पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं चाहे इसकी कमान और नियंत्रण किसी के पास भी रहा हो.’’उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर, हम कहते हैं कि असद शासन इन हथियारों पर नियंत्रण रखता है और विपक्ष के पास इनका इस्तेमाल करने की क्षमता नहीं है.’’
अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस समय रासायनिक हमले से जुड़ी जानकारियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.
हर्फ ने कहा कि किसी भी सेना का सर्वोच्च कमांडर ही आखिरकार अपने नेतृत्व के तहत लिए गए फैसलों के लिए जिम्मेदार होता है, चाहे कमान या नियंत्रण से जुड़ा फैसला उसने नहीं लिया हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










