अगर रासायनिक हमलों का आदेश नहीं दिया तब भी जिम्मेदार हैं असद : अमेरिका

Updated at :29 Aug 2013 12:12 PM
विज्ञापन
अगर रासायनिक हमलों का आदेश नहीं दिया तब भी जिम्मेदार हैं असद : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने अगर हमले का आदेश नहीं भी दिया हो, तब भी 21 अगस्त को दमिश्क के पास रासायनिक हमले में हुई सैकड़ों लोगों की मौत के लिए उन्हें ही जिम्मेदार माना जाएगा. अमेरिकी विदेश मंत्रलय की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने संवाददाताओं […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने अगर हमले का आदेश नहीं भी दिया हो, तब भी 21 अगस्त को दमिश्क के पास रासायनिक हमले में हुई सैकड़ों लोगों की मौत के लिए उन्हें ही जिम्मेदार माना जाएगा.

अमेरिकी विदेश मंत्रलय की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम राष्ट्रपति असद को उनके शासन द्वारा नागरिकों पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं चाहे इसकी कमान और नियंत्रण किसी के पास भी रहा हो.’’उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर, हम कहते हैं कि असद शासन इन हथियारों पर नियंत्रण रखता है और विपक्ष के पास इनका इस्तेमाल करने की क्षमता नहीं है.’’

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस समय रासायनिक हमले से जुड़ी जानकारियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका मानता है कि असद ने हमले के आदेश दिए थे, हर्फ ने कहा, ‘‘मेरे पास इसका जवाब नहीं है.’’उन्होंने कहा, ‘‘उनके शासन की कार्रवाइयों के लिए आखिरकार उन्हें ही जिम्मेदार समझा जाएगा.’’

हर्फ ने कहा कि किसी भी सेना का सर्वोच्च कमांडर ही आखिरकार अपने नेतृत्व के तहत लिए गए फैसलों के लिए जिम्मेदार होता है, चाहे कमान या नियंत्रण से जुड़ा फैसला उसने नहीं लिया हो.उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीरिया सेना की कमान एवं नियंत्रण तंत्र के बारे में अच्छे से वाकिफ नहीं हूं. लेकिन दोबारा कहूंगी कि इन फैसलों के लिए आखिरकार वही :असद: जिम्मेदार हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola