प्रार्थना के दौरान पादरी ने पिता बनने की बात कबूल की

Updated at :29 Aug 2013 11:46 AM
विज्ञापन
प्रार्थना के दौरान पादरी ने पिता बनने की बात कबूल की

रियो डी जेनेरियो : उत्तरपूर्वी ब्राजील में एक पादरी ने धार्मिक प्रार्थना के दौरान जमा लोगों को यह कह कर स्तब्ध कर दिया कि जल्द ही वह एक बच्चे का बाप बनने वाले हैं.बाहिया राज्य के एक छोटे से कस्बे गाविआओ के फादर जेरोनिमो मोरिरा ने कहा कि एक स्थानीय लड़की से उनको प्यार हो […]

विज्ञापन

रियो डी जेनेरियो : उत्तरपूर्वी ब्राजील में एक पादरी ने धार्मिक प्रार्थना के दौरान जमा लोगों को यह कह कर स्तब्ध कर दिया कि जल्द ही वह एक बच्चे का बाप बनने वाले हैं.बाहिया राज्य के एक छोटे से कस्बे गाविआओ के फादर जेरोनिमो मोरिरा ने कहा कि एक स्थानीय लड़की से उनको प्यार हो गया और इसके बाद वह लड़की गर्भवती हो गयी.

रविवार को धार्मिक प्रार्थना के दौरान 32 वर्षीय पादरी ने एक पत्र पढा, ‘‘समय के साथ महसूस हुआ कि हमारे बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है. यानि प्यार, लेकिन हम इसकी बजाए केवल दोस्त ही रहना चाहते थे.’’उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कहा कि अगर मैं आजीवन अविवाहित नहीं रह सकता तो सबसे पहले मुझेपादरी नहीं रहना चाहिए जिससे कि इस समुदाय पर कोई तोहमत न लगे.’’

पादरी ने कहा, ‘‘मैं जैसा चाहता था उस तरह से चीजें नहीं बदली. हमारे बीच संबंध बन गया और आज वह गर्भवती है और मैं पिता बनना चाहता हूं.’’घोषणा के बाद उन्होंने पादरी पद छोड़ दिया. मोरिरा और लड़की की पहली मुलाकात 2007 में हुयी थी. लड़की की उम्र 23 साल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola