ePaper

पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी

Updated at : 11 Apr 2015 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी

लिली, फ्रांस: प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस के पक्ष में लडते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले लगभग 10 हजार भारतीय जवानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां श्रद्धांजलि दी. मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो शहीदों को श्रद्धांजलि देने फ्रांस स्थित इस युद्ध स्मारक आए. मोदी आज न्यूवे शपेल स्थित शहीद स्मारक गए […]

विज्ञापन

लिली, फ्रांस: प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस के पक्ष में लडते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले लगभग 10 हजार भारतीय जवानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां श्रद्धांजलि दी. मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो शहीदों को श्रद्धांजलि देने फ्रांस स्थित इस युद्ध स्मारक आए.

मोदी आज न्यूवे शपेल स्थित शहीद स्मारक गए और श्रद्धासुमन अर्पित किए. यहां स्मारक के अधिकारियों ने उन्हें इसके इतिहास के बारे में जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने यहां आगंतुक पुस्तिका में लिखा, ‘‘शहीद होने पर स्वर्ग मिलेगा. विजयी होने पर संसार का आनंद मिलेगा.

मैं यहां न्यूवी शापेल में भारतीय स्मारक में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’’ मोदी ने कहा, ‘‘ हमारे सैनिक इस महान युद्ध में विदेशी जमीन पर लडे और अपने समर्पण, वफादारी, साहस और बलिदान के लिए दुनियाभर में सराहना प्राप्त की. मैं उनका नमन करता हूं. ’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं भारतीय सैनिकों को समर्पित इस स्मारक का शानदार ढंग से ध्यान रखने और इसके रखरखाव के लिए राष्ट्रमंडल युद्ध समाधि आयोग के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. मैं फ्रांस की सरकार को इस आयोजन के लिए भी धन्यवाद देता हूं.’’ मोदी ने ट्विट किया, ‘‘ न्यूवे शपेल स्मारक प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद भारतीय जवानों के साहस और बलिदान को याद किया.’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्विट किया, ‘‘बहादुरों की सेवाओं को याद किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूवे शपेल में भारतीय जवानों के स्मारक गए.’’ मोदी के साथ स्मारक पर फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां वीस ला द्रां भी मौजूद थे. वे युद्ध स्मारक पर 40-50 मिनट रुके जहां कई भारतीय भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने सडक पार करके उन भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की जो ‘बंदे मातरम’ के नारे लगा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola