सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल:अमेरिका

Updated at :27 Aug 2013 7:25 AM
विज्ञापन
सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल:अमेरिका

वाशिंगटन : सीरिया में बशर अल असद सरकार द्वारा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की बात पर जोर देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने पिछले हफ्ते उस देश में हुए हमले को ‘नैतिक निर्लज्जता’ करार दिया जिसमें 300 से अधिक नागरिक मारे गये थे. राष्ट्रपति बराक ओबामा जहां जल्दी कोई निर्णय ले सकते हैं […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : सीरिया में बशर अल असद सरकार द्वारा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की बात पर जोर देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने पिछले हफ्ते उस देश में हुए हमले को ‘नैतिक निर्लज्जता’ करार दिया जिसमें 300 से अधिक नागरिक मारे गये थे.

राष्ट्रपति बराक ओबामा जहां जल्दी कोई निर्णय ले सकते हैं वहीं कैरी के बयान ऐसे समय में आये हैं जब संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं की एक टीम सीरिया में साक्ष्य और नमूने एकत्रित कर रही है और इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर रही है.

कैरी ने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते सीरिया में हमने जो देखा उससे दुनिया की अंतरात्मा हिल जानी चाहिए. यह किसी भी तरह की नैतिकता का हनन है. नागरिकों की अंधाधुंध तरीके से हत्या, महिलाओं और बच्चों एवं निर्दोष राहगीरों को रासायनिक हथियारों के प्रयोग से मारना नैतिक निर्लज्जता है. किसी भी स्थिति में यह अक्षम्य है.’’ उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola