नासा अगले महीने चंद्र मिशन भेजेगा

वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चंद्रमा के वायुमंडल के बारे में वर्तमान सवालों का जवाब ढूढने के प्रयास के तहत अगले महीने कार के आकार का रोबोटिक उपग्रह भेजने की अंतिम तैयारी में जुटी है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी चंद्रमा के क्षीण वायुमंडल के आकार एवं संरचना की बेहतर तस्वीर हासिल करने के लिए इस […]
वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चंद्रमा के वायुमंडल के बारे में वर्तमान सवालों का जवाब ढूढने के प्रयास के तहत अगले महीने कार के आकार का रोबोटिक उपग्रह भेजने की अंतिम तैयारी में जुटी है.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी चंद्रमा के क्षीण वायुमंडल के आकार एवं संरचना की बेहतर तस्वीर हासिल करने के लिए इस मिशन में लगी है. यह उपग्रह छह सितंबर को भेजा जाएगा जो नासा के वर्जीनिया स्पेश कोस्ट प्रक्षेपण स्थल से पृथ्वी कक्षा से बाहर पहला प्रक्षेपण होगा.
नासा ने कहा कि लूनार एटमॉसफेयर एंड डस्ट एनवायरोनमेंट एक्सप्लोरर नामक यह उपग्रह चंद्रमा के चारो ओर चक्कर लगाएगा और वहां की विस्तृत जानकारी हासिल करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










