शांति किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा प्रिय:उत्तर कोरिया

Updated at :25 Aug 2013 11:10 AM
विज्ञापन
शांति किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा प्रिय:उत्तर कोरिया

सोल : उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरिया के बीच तीन सालों में पहली बार होने वाले दोनों देशों के परिवारों के पुनर्मिलन कार्यक्रम के बीच उत्तर कोरिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उत्तर कोरिया युद्ध नहीं चाहता और शांति को सबसे अधिक महत्व देता है. कई महीने के तनाव के बाद शुक्रवार को […]

विज्ञापन

सोल : उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरिया के बीच तीन सालों में पहली बार होने वाले दोनों देशों के परिवारों के पुनर्मिलन कार्यक्रम के बीच उत्तर कोरिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उत्तर कोरिया युद्ध नहीं चाहता और शांति को सबसे अधिक महत्व देता है.

कई महीने के तनाव के बाद शुक्रवार को हुए इस समझौते से ,कि अगले महीने पुनर्मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाए और उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया के साथ एक संयुक्त औद्योगिक परियोजना बहाल करने के प्रस्ताव से ,शुक्रवार को दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ने के संकेत मिले हैं.कोरियन पीपुल्स आर्मी के वाइस मार्शल, चो रयोंग हाय ने कल प्योंगयांग में एक राजनीतिक बैठक के बाद कहा, ‘‘शांति हमें किसी भी दूसरी चीज से अधिक प्रिय है क्योंकि हमारा समान लक्ष्य एक आर्थिक ताकत का निर्माण एवं लोगों की जीवन शैली बेहतर करना है.’’

चो ने कहा, ‘‘कोरियाई जनता युद्ध नहीं चाहती लेकिन आपसी युद्ध से बचने एवं दोबारा देश को एकजुट करने की आशा करती है. शांतिपूर्वक ,लेकिन किसी भी कीमत पर.’’उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया, कोरियाई प्रायद्वीप में ‘‘किसी नए युद्ध को होने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश’’ करेगा और बाकी दुनिया के साथ ‘‘मैत्रीपूर्ण एवं सहयोगी रिश्तों’’ को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola