बो के खिलाफ चौथे दिन सुनवाई जारी

बीजिंग : भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों के कारण बदनाम हुए चीन के नेता बो जिलाई के खिलाफ सुनवाई आज लगातार चौथे दिन जारी रही. चोंगकिंग शहर में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के प्रमुख रहे और पार्टी की पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य बो (64)को पिछले साल पार्टी के सभी पदों से […]
बीजिंग : भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों के कारण बदनाम हुए चीन के नेता बो जिलाई के खिलाफ सुनवाई आज लगातार चौथे दिन जारी रही. चोंगकिंग शहर में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के प्रमुख रहे और पार्टी की पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य बो (64)को पिछले साल पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया गया था.
शुरुआत के तीन दिनों की सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने आरोप लगाया कि डालियान इंटरनेशनल डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक तांग जियोलिन और डालियान शाइड ग्रुप कंपनी लिमिटेड के जू मिंग से बो ने 50 लाख युवान :करीब 81,000 डॉलर: की घूस ली. विकास परियोजनाओं की एवज में यह घूस ली गई थी.
आरोप है कि ब्रिटिश कारोबारी नील हेवुड की हत्या के मामले में पत्नी गु कैलाई का नाम आने के बाद बो ने पद का दुरुपयोग किया. आधिकारिक मीडिया का कहना है कि सुनवाई आज पूरी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










