अमेरिका में हमले की साजिश रचने के आरोप में ‘आईएसआईएस से प्रभावित’ दो महिलाएं गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 1:39 AM

विज्ञापन

न्यूयार्क: आतंकी समूह आईएसआईएस से प्रभावित दो अमेरिकी महिलाओं को अमेरिकी सरजमीं पर आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया. प्रशासन का कहना है कि दोनों ने कार और प्रेशर कुकर बम बनाने की साजिश रची. नोएले वेलेंटजास (28) और आसिया सिद्दकी (31) पर अमेरिका में व्यक्तियों या संपत्तियों के […]

विज्ञापन

न्यूयार्क: आतंकी समूह आईएसआईएस से प्रभावित दो अमेरिकी महिलाओं को अमेरिकी सरजमीं पर आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया. प्रशासन का कहना है कि दोनों ने कार और प्रेशर कुकर बम बनाने की साजिश रची.

नोएले वेलेंटजास (28) और आसिया सिद्दकी (31) पर अमेरिका में व्यक्तियों या संपत्तियों के खिलाफ सामूहिक तबाही के हथियारों का इस्तेमाल करने की साजिश रचने का आरोप है. दोनों अमेरिकी नागरिक हैं और क्वीन अपार्टमेंट में एक साथ रह चुकी हैं.
दोनों को न्यूयार्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश विक्टर फोरेलस्की के समक्ष पेश किया जाना है. दोषी पाए जाने पर दोनों को अधिकतम उम्रकैद हो सकती है.उनके खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि अगस्त 2014 के बाद से दोनों ने अमेरिकी सरजमीं पर आतंकी हमले में इस्तेमाल के लिए विस्फोटक उपकरण बनाने की कथित तौर पर साजिश रची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola