ईरान-पाक गैस पाइपलाइन का विस्तार चीन तक

Updated at :24 Aug 2013 6:19 PM
विज्ञापन
ईरान-पाक गैस पाइपलाइन का विस्तार चीन तक

इस्लामाबाद : अमेरिका के विरोध के बावजूद पाकिस्तान प्रस्तावित आर्थिक गलियारा योजना के तहत ईरान के साथ गैस पाइपलाइन परियोजना को चीन तक पहुंचाने की संभावना पर विचार कर रहा है. पाकिस्तानी और चीनी अधिकारी ग्वादार से पश्चिमी चीन तक गैस पाइपलाइन बिछाने के बारे में चर्चा करेंगे. इस संबंध में बैठक यहां 26 अगस्त […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अमेरिका के विरोध के बावजूद पाकिस्तान प्रस्तावित आर्थिक गलियारा योजना के तहत ईरान के साथ गैस पाइपलाइन परियोजना को चीन तक पहुंचाने की संभावना पर विचार कर रहा है.

पाकिस्तानी और चीनी अधिकारी ग्वादार से पश्चिमी चीन तक गैस पाइपलाइन बिछाने के बारे में चर्चा करेंगे. इस संबंध में बैठक यहां 26 अगस्त को होने वाली है. साथ ही इस बैठक में दोनों देशों के बीच तेल पाइपलाइन के निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. दोनों पक्ष आर्थिक गलियारे के मामले में सहमति पत्र पर दस्तखत करेंगे. इसे पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है.

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जुलाई के पहले सप्ताह में चीन गए थे. उसके बाद दोनों देशों के बीच यह बैठक हो रही है. शरीफ की यात्रा के दौरान चीनी कंपनियों ने ग्वादार बंदरगाह से पश्चिमी चीन के बीच पाइपलाइन बिछाने को लेकर रुचि जतायी थी. समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने भी पाइपलाइन चीन तक ले जाने को लेकर रुचि जतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola