ePaper

लड़कियों की शिक्षा को बढावा देने के लिए मिशेल ओबामा कंबोडिया की छात्राओं से मिलीं

Updated at : 21 Mar 2015 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
लड़कियों की शिक्षा को बढावा देने के लिए मिशेल ओबामा कंबोडिया की छात्राओं से मिलीं

सीम रीप (कंबोडिया) : कंबोडिया की यात्रा के दौरान मिशेल ओबामा का आज झंडा लहराते हुए स्कूली बच्चों ने जोरदार स्वागत किया. वह लडकियों को शिक्षा प्राप्त करने में आनेवाली बाधाओं का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी नेतृत्व वाली एक पहल का प्रसार कर रही हैं. मिशेल ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन की पत्नी […]

विज्ञापन
सीम रीप (कंबोडिया) : कंबोडिया की यात्रा के दौरान मिशेल ओबामा का आज झंडा लहराते हुए स्कूली बच्चों ने जोरदार स्वागत किया. वह लडकियों को शिक्षा प्राप्त करने में आनेवाली बाधाओं का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी नेतृत्व वाली एक पहल का प्रसार कर रही हैं.
मिशेल ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन की पत्नी बन रेनी के साथ सीम रीप के बाहरी इलाके में स्थित एक स्कूल का दौरा किया. उन्होंने यह दौरा स्कूली छात्रओं द्वारा शिक्षा प्राप्त करने में आ रही समस्याओं को जानने के लिए किया.
काले और सफेद यूनिफार्म में सजे बच्चों ने कंबोडिया और अमेरिका के राष्ट्रीय झंडे लहराकर अमेरिका की प्रथम महिला का स्वागत किया.
अमेरिकी सरकार ने लेट गर्ल्स लर्न नाम की पहल शुरु की है, जिसे मिशेल ओबामा अपनी यात्रा के दौरान बढावा दे रही हैं. यह कार्यक्रम 11 देशों में चलाया जाएगा और इसके जरिए इन देशों में लडकियों की शिक्षा को बढावा दिया जाएगा.
कंबोडिया के अलावा इस योजना में शामिल अन्य देश अल्बानिया, बेनिन, बुर्किना फासो, जॉर्जिया, घाना, मोल्दोवा, मंगोलिया, मोजाम्बिक, टोगो और युगांडा हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola