मोदी-मेलोनी का साझा संदेश: आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, मिडिल ईस्ट पर बड़ा बयान
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 May 2026 5:49 PM
पीएम मोदी और इटली की पीएम मेलोनी, फोटो पीटीआई
PM Modi Meloni Joint Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने कहा- भारत और इटली शिपिंग और ब्लू इकॉनमी पर मिलकर काम करेंगे. पीएम मोदी और मेलोनी ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया और मिडिल ईस्ट पर बड़ा बयान दिया.
PM Modi Meloni Joint Statement: PM मोदी ने कहा, हमारे रक्षा औद्योगिक रोडमैप ने सह-विकास और सह-उत्पादन का मार्ग प्रशस्त किया है. समुद्री शक्तियों के तौर पर, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारत और इटली के बीच घनिष्ठ सहयोग स्वाभाविक है. हम शिपिंग, बंदरगाहों के आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिक्स और ब्लू इकॉनमी पर मिलकर काम करेंगे.
मिडिल ईस्ट संकट पर भारत का रुख साफ : पीएम मोदी
PM मोदी ने कहा, हम यूक्रेन, पश्चिम एशिया और अन्य तनावों के संबंध में लगातार संपर्क में रहे हैं. भारत का रुख स्पष्ट है कि सभी समस्याओं का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए. भारत और इटली इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है. आतंकवाद के वित्तपोषण के विरुद्ध हमारी साझा पहल ने पूरी दुनिया के सामने एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है. भारत और इटली ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जिम्मेदार लोकतंत्र केवल आतंकवाद की निंदा ही नहीं करते, बल्कि उसके वित्तीय तंत्र को ध्वस्त करने के लिए ठोस कदम भी उठाते हैं.
पिछले 3.5 सालों में मुझे मेलोनी से कई बार मिलने का मौका मिला : पीएम मोदी
इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने कहा, पिछले 3.5 सालों में, मुझे PM मेलोनी से कई बार मिलने का मौका मिला। यह भारत और इटली के बीच लगातार सहयोग को दिखाता है. PM मोदी ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम भारत-इटली संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं. पीएम मोदी बोले- हमारे देशों के बीच व्यापार 20 अरब यूरो के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. भारत में 400 से अधिक इतालवी कंपनियां भारत की विकास गाथा में योगदान दे रही हैं.
भारत के साथ व्यापार को 14 अरब यूरो से बढ़ाकर 20 अरब यूरो तक ले जाएंगे: मेलोनी
PM मोदी के साथ संयुक्त प्रेस बयान में, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, हम निश्चित रूप से अपने पहले से ही मजबूत व्यापार को 2029 तक मौजूदा 14 अरब यूरो से बढ़ाकर 20 अरब यूरो तक ले जाना चाहते हैं. यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी लक्ष्य है जिसे EU और भारत के बीच हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौते से मिलने वाली संभावनाओं का लाभ उठाकर भी हासिल किया जा सकता है. यह एक ऐसा लक्ष्य है जिसे इसलिए भी हासिल किया जा सकता है क्योंकि हमारे आर्थिक और उत्पादक तंत्र एक-दूसरे के पूरक हैं. हम ‘इनोवेट इंडिया इनिशिएटिव’ को बढ़ावा देने में भी लगे हुए हैं, जिसके तहत नई दिल्ली में एक केंद्र बनाया जाएगा जो हमारी प्रतिभाओं, हमारे नवाचार तंत्रों, हमारे स्टार्टअप्स, उद्यमों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा दे सके.
ये भी पढ़ें: आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, यह नेतृत्व नहीं नौटंकी है
गद्दार वाले विवादित बयान पर भड़की बीजेपी, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का राहू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










