पाकिस्तान में जहरीली गैस के रिसाव से 30 स्कूली बच्चे बेहोश हुए

Updated at : 22 Feb 2015 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में जहरीली गैस के रिसाव से 30 स्कूली बच्चे बेहोश हुए

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर में एक स्कूल में लगे जेनेटर से निकली जहरीली गैस की वजह से कम से कम 30 स्कूली बच्चे बेहोश हो गए. कल शाम जब यह घटना हुई उस वक्त एक निजी स्कूल के बेसमेंट में 100 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे. यह स्कूल घनी आबादी वाले मुगलपुर इलाके में स्थित […]

विज्ञापन

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर में एक स्कूल में लगे जेनेटर से निकली जहरीली गैस की वजह से कम से कम 30 स्कूली बच्चे बेहोश हो गए. कल शाम जब यह घटना हुई उस वक्त एक निजी स्कूल के बेसमेंट में 100 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे. यह स्कूल घनी आबादी वाले मुगलपुर इलाके में स्थित है.

स्कूल प्रबंधन ने कुछ छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया था. स्कूल के एक कर्मी हम्माद हसन ने बताया कि जेनेटर से निकाला धुआं जब बेसमेंट में घुसा तो उस वक्त छात्रों का एक समूह वहां मौजूद था. उनमें से करीब 32 छात्र बेहोश हो गए, जिसमें से आधी लडकियां थीं. बाकी उस स्थान से बाहर निकलने में कामयाब रहे.
उन्होंने कहा, ‘‘ अल्लाह का शुक्र है कि वहां भगदड नहीं मची.’’ बेहोश बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई.
लाहौर पुलिस के प्रवक्ता नियाब हैदर ने बताया कि पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इसके मालिक और प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए स्कूल प्रशासन जिम्मेदार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola