एफबीआइ की मोस्ट वांटेड महिला पर 11 करोड़ का ईनाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM
वाशिंगटन : एफबीआइ ने अपनी मोस्ट वॉन्टेड टेररिस्ट लिस्ट में पहली बार किसी महिला का नाम शामिल किया है. अमेरिकी जांच एजेंसी को इस महिला की तलाश है और इसके बारे में जानकारी देने वाले को 11 करोड़ रुपये का इनाम दिया जायेगा. अमेरिका में 1970 के दशक में सक्रि य रहे ब्लैक लिबरेशन आर्मी […]
वाशिंगटन : एफबीआइ ने अपनी मोस्ट वॉन्टेड टेररिस्ट लिस्ट में पहली बार किसी महिला का नाम शामिल किया है. अमेरिकी जांच एजेंसी को इस महिला की तलाश है और इसके बारे में जानकारी देने वाले को 11 करोड़ रुपये का इनाम दिया जायेगा.
अमेरिका में 1970 के दशक में सक्रि य रहे ब्लैक लिबरेशन आर्मी ग्रुप की इस महिला का नाम जोएन केसिमर्ड है. जोएन ब्लैक लिबरेशन आर्मी की नेता थीं. गौरतलब है कि एफबीआइ ने अपनी मोस्ट वॉन्टेड टेररिस्ट लिस्ट में पहली बार किसी महिला का नाम शामिल किया है.
इस महिला पर 40 साल पहले न्यू जर्सी में एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है. हत्या के मामले में इस महिला को उम्रकैद दी गयी थी. लेकिन 1979 में हत्यारी महिला जेल से फरार होने में कामयाब हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










