विस्फोट से पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 15 लोग घायल

Updated at : 12 Feb 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
विस्फोट से पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 15 लोग घायल

कराची: पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में रेल पटरी पर आतंकवादियों के विस्फोट करने के बाद आज एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें दो महिलाओं सहित कम से कम 15 लोग घायल हो गए. अज्ञात आतंकवादियों ने जकोबाबाद जिले के थुल कस्बे के पास पटरी पर बम रखा था. रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक […]

विज्ञापन

कराची: पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में रेल पटरी पर आतंकवादियों के विस्फोट करने के बाद आज एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें दो महिलाओं सहित कम से कम 15 लोग घायल हो गए. अज्ञात आतंकवादियों ने जकोबाबाद जिले के थुल कस्बे के पास पटरी पर बम रखा था.

रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने पुष्टि की है कि खुशहाल खान खट्टक एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए.घायलों को थुल के सिविल हास्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि जांच तीन दिनों में पूरी होगी. बहरहाल, इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola