बिल गेट्स व एंजेलिना जॉली सबसे लोकप्रिय शख्स, नरेंद्र मोदी ने दलाई लामा को पछाड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2015 12:20 PM (IST)
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र की एक पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पांचवें सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति बन गये हैं. वहीं, लोकप्रियता में शीर्ष पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं. सबसे लोकप्रिय महिलाओं की सूची में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली पहले स्थान पर हैं. लोकप्रिय महिलाओं की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम भी […]
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की एक पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पांचवें सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति बन गये हैं. वहीं, लोकप्रियता में शीर्ष पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं. सबसे लोकप्रिय महिलाओं की सूची में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली पहले स्थान पर हैं. लोकप्रिय महिलाओं की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम भी है. उन्हें सूची में 13वां स्थान मिला है.
एंजलिना जॉली ने लोकप्रियता में नोबेल विजेता मलाला यूसुफजई, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय समेत कई दिग्गज हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है. पुरुषों की सूची में बिल गेट्स के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय शख्स अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं, जबकि तीसरे स्थान पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं. चौथे नंबर पर सर्वाधिक लोकप्रिय पुरुष शख्स हॉलीवुड एक्टर जैकी चेन हैं. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांचवां स्थान है.
यह सर्वे इंटरनेट आधारित मार्केट रिसर्च फर्म यूगोव के द्वारा 25 हजार लोगों के किये गये पोल पर आधारित है. 25 हजार लोगों के इस पोल में छह बच्चों की मां 39 वर्षीया अभिनेत्री एंजेलिना जॉली को संयुक्त राष्ट्र का विशेष दूत बनने पर काफी सम्मान मिला है. उन्होंने 2001 से कई युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा किया है और वहां के लोगों खास कर महिलाओं-बच्चों का हाल जाना है. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ चौथे स्थान पर रहीं. जबकि ब्रिटिश शाही परिवार के एक और सदस्य केट मिडिलटन को 15वां स्थान दिया गया.
पुरष वर्ग में छठे से दसवें नंबर पर कौन
वहीं, पुरुष वर्ग में छठे सर्वाधिक लोकप्रिय शख्स पोप फ्रांसिस हैं, सावतें नंबर पर दलाई लामा, आठवें नंबर पर जैक मा, नवें नंबर पर स्टीफन हॉकिंग और दसवें नंबर पर डेविड बेकहम हैं.
महिला वर्ग में लोकप्रिय शख्स
महिला वर्ग एंजोलिना जॉली पहले, मलाला यूसुफजई दूसरे, हिलेरी क्लिंटन तीसरे, महारानी एलिजाबेथ चौथे, मिशेल ओबामा पांचवें, सिलिन डियॉन छठे, ओपेरा बिन्फ्रे सातवें, जूलिया रॉबर्टस आठवें नंबर पर, आंग सान सू नौवें नंबर पर, एंगेला मार्केल दसवें नंबर पर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










