लोकतंत्र की योद्धा, आंग सान सू की के घर का लोहे का दरवाजा होगा नीलाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2015 1:23 PM (IST)
विज्ञापन

यांगून : म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता और पूर्व कैदी आंग सान सू की के घर के सामने लगा लोहे का दरवाजा नीलाम होगा. यह दरवाजा उन्हें समर्थकों की भीड़ से अलग करता था और वह वहां से देश के तत्कालीन सैन्य शासन को चुनौती देने वाले भाषण देती थीं. सोए न्यूनत इस दरवाजे के […]
विज्ञापन
यांगून : म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता और पूर्व कैदी आंग सान सू की के घर के सामने लगा लोहे का दरवाजा नीलाम होगा. यह दरवाजा उन्हें समर्थकों की भीड़ से अलग करता था और वह वहां से देश के तत्कालीन सैन्य शासन को चुनौती देने वाले भाषण देती थीं.
सोए न्यूनत इस दरवाजे के मौजूदा मालिक हैं. उन्होंने आज कहा कि इसके लिए शुरुआती बोली दो लाख अमेरिकी डॉलर होगी.
नीलामी से मिले धन को आंग सान सू की को नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी के मुख्यालय का निर्माण कराने के लिए दिया जाएगा.
69 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता सू की लंदन से लगभग 27 साल पहले झील के किनारे बने अपनी मां के घर में स्थायी तौर पर रहने आ गई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










