मंगल की ज्यादातर चट्टानें ‘ब्लैक ब्यूटी’ जैसी

Published at :01 Feb 2015 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
मंगल की ज्यादातर चट्टानें ‘ब्लैक ब्यूटी’ जैसी

वाशिंगटन: मंगल की सतह की ज्यादातर चट्टानें मोरक्को के रेगिस्तान में कुछ साल खोजे गए ‘ब्लैक ब्यूटी’ उल्कापिंडों से मिलती-जुलती हैं. उल्कापिंड एमडब्ल्यूए 7034 को मंगल की परत का 4.4 अरब साल पुराना हिस्सा दिखाया गया है. अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि उल्कापिंड की स्पेक्ट्रोस्कोपिक पैमाइश मंगलग्रह के अंधेरे मैदानी इलाकों की कक्षीय पैमाइश से मेल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: मंगल की सतह की ज्यादातर चट्टानें मोरक्को के रेगिस्तान में कुछ साल खोजे गए ‘ब्लैक ब्यूटी’ उल्कापिंडों से मिलती-जुलती हैं. उल्कापिंड एमडब्ल्यूए 7034 को मंगल की परत का 4.4 अरब साल पुराना हिस्सा दिखाया गया है.

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि उल्कापिंड की स्पेक्ट्रोस्कोपिक पैमाइश मंगलग्रह के अंधेरे मैदानी इलाकों की कक्षीय पैमाइश से मेल खाती हैं. यह मंगल की सतह का वह इलाका है जहां रक्ताभ धूल की परत पतली है और उसके नीचे की चट्टानें उघडी हैं.

ब्राउन युनिवर्सिटी के स्नातक छात्र एवं नए अनुसंधान पत्र के मुख्य लेखक केविन कैनन ने बताया कि अनुसंधान के नतीजे इशारा करते हैं कि ब्लैक ब्यूटी के रुप में मशहूर उल्कापिंड मंगल की सतह की ‘‘व्यापक पृष्ठभूमि’’ का प्रतिनिधि है.

जब वैज्ञानिकों ने 2011 में ब्लैक ब्यूटी का विश्लेषण करना शुरु किया, उन्हें पता था कि उनके पास कुछ विशेष है. इसकी रासायनिक रचना ने पुष्टि की कि यह मंगल से आया है, लेकिन वह अब तक मिले मंगल के उल्कापिंड से भिन्न है.

ब्लैक ब्यूटी से पहले धरती पर मिली मंगल की चट्टानों को एसएनसी उल्कापिंड – शेरगोटाइट्स, नैखलाइट्स, या चैसीग्नाइट्स के रुप में श्रेणीबद्ध किया जाता था.

ये मुख्य रुप से आग्नेय चट्टानें हैं जो ज्वालामुखी की सामग्रियों के ठंडे होने से बनी हैं, लेकिन ब्लैक ब्यूटी संकोणाश्म हैं जो असिताश्मीय अवयवों के सम्मिलन से बनी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola